Somvati Amavasya 2024 Timings: आज सोमवती अमावस्या कितने बजे तक रहेगी, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए

Somvati Amavasya 2024 Timings (सोमवती अमावस्या का समय 2024): सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में इस अमावस्या का खास महत्व होता है। 30 दिसंबर को यानी आज सोमवती अमावस्या है। यहां जानिए इस अमावस्या की टाइमिंग, पूजा विधि और महत्व।

Somvati Amavasya 2024 Timings (सोमवती अमावस्या का समय 2024): अमावस्या हर महीने पड़ती है लेकिन सोमवती अमावस्या का संयोग साल में एक या दो बार ही बनता है। मान्यताओं अनुसार इस अमावस्या पर नदी स्नान व दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कहते हैं जिनकी कुंडली में पितृ दोष है उन्हें इस अमावस्या पर जरूर ही स्नान दान करना चाहिए। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। सोमवती अमावस्या पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। चलिए आपको बताते हैं सोमवती अमावस्या का मुहूर्त और पूजा विधि।

सोमवती अमावस्या 2024 टाइमिंग (Somvati Amavasya 2024 Timings)

सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर 2024 की सुबह 04:01 से 31 दिसंबर की सुबह 03:56 बजे तक रहेगी। सोमवती अमावस्या से जुड़े अनुष्ठान 30 दिसंबर को किए जाएंगे।

End of Feed