Somnath Shivalinga: क्या सच में हवा में तैरता था सोमनाथ का शिवलिंंग, किस वजह से लोगों में बनी ऐसी आस्था

Somnath Shivalinga (सोमनाथ शिवलिंग): कहा जाता है कि प्राचीन सोमनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग किसी आधार के बिना हवा में लटका हुआ दिखाई देता था।

Somnath Shivalinga (सोमनाथ शिवलिंग): गुजरात के सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मोजूद रहे। सोमनाथ का यह दिव्य मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि रहस्यों और ऐतिहासिक कथाओं का भी प्रतीक माना जाता है। इन्हीं कथाओं में सबसे चर्चित दावा यह है कि प्राचीन सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग हवा में तैरता था। सदियों से यह बात लोगों के बीच जिज्ञासा और श्रद्धा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसे भगवान शिव की दिव्य शक्ति मानते हैं, जबकि कुछ इतिहासकार इसे उस समय की अद्भुत वैज्ञानिक तकनीक से जोड़कर देखते हैं।

Somnath Shivalinga, Somnath Temple Secrets

क्या सच में हवा में तैरता था सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग

क्या हवा में तैरता था सोमनाथ शिवलिंग

कहा जाता है कि प्राचीन सोमनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग किसी आधार के बिना हवा में लटका हुआ दिखाई देता था। मान्यता है कि मंदिर की छत और फर्श में विशेष प्रकार के चुंबकीय पत्थर लगाए गए थे, जिनकी ताकत से शिवलिंग संतुलित अवस्था में हवा में टिका रहता था। उस दौर में यह दृश्य भक्तों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता था। दूर-दूर से लोग इस अद्भुत शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचते थे।

End of Feed