Somnath Jyotirling Darshan: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग कहां है, किसने बनवाया है, इसकी आरती, दर्शन समय और इतिहास सबकुछ जानें यहां

Somnath Jyotirlinga Mandir: शिव पुराण के अनुसार सोमनाथ ज्योतिर्लिंग को भगवान शिव का प्रथम ज्योतिर्लिंग माना जाता है है। जो गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह में स्थित है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस मंदिर का निर्माण स्वयं चंद्र देव ने किया था। इस मंदिर का कई बार पुर्नर्निर्माण भी किया गया है। चलिए जानते हैं सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का इतिहास, पूजा विधि, आरती सबकुछ यहां।

Sawan Somwar Somnath Jyotirling Darshan: 'सोमनाथ मंदिर' 12 ज्योतिर्लिंगों में पहले स्थान पर आता है। इस ज्योतिर्लिंग का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार जो भक्त सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाता है उसकी सारी मुरादें पूरी हो जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि यहां आए भक्तों को महादेव कभी निराश नहीं करते। ऋग्वेद अनुसार इस मंदिर का निर्माण चंद्र देव ने करवाया था। प्राचीन काल से ही ये मंदिर तीन नदियों कपिला, हिरण्या और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्थित है। वैसे तो पूरे साल इस मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन सावन में यहां श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती है। अगर आप सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने की सोच रहे हैं तो जानिए मंदिर खुलने का समय, आरती का समय और इसका इतिहास।

Somnath Mandir

Somnath Jyotirlinga Mandir

Somnath Jyotirlinga Mandir Darshan Time (सोमनाथ मंदिर दर्शन समय)

सोमनाथ मंदिर भक्तों के दर्शन के लिए सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला रहता है। इस मंदिर में दिन में तीन बार आरती होती है। आगे देखिए सोमनाथ मंदिर में आरती कब-कब होती है।

End of Feed