Surya Grahan 2022: 25 अक्टूबर को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। खास बात ये है कि इस ग्रहण का अद्भुत नजारा भारत के लोग भी देख पायेंगे। ये साल का पहला ऐसा ग्रहण है जो भारत में भी दिखेगा। ज्योतिष अनुसार जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर होता है उसका सूतक माना जाता है। इसलिए इस ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा। जानिए भारत में ग्रहण लगने का क्या रहेगा समय और किन राशियों के लिए ये ग्रहण है शुभ।
Surya Grahan October 2022: सूर्य ग्रहण कब लगेगा?
सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 समय (Solar Eclipse October 2022 Date And Time)
पंचांग अनुसार सूर्य ग्रहण का प्रारंभ 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 29 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति करीब 5 बजकर 42 मिनट पर होगी। ये ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा।
ग्रहण का राशियों पर असर: ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का लगभग सभी राशियों पर अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। यहां हम आपको 3 ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए ये ग्रहण अत्यंत ही शुभ साबित होने वाला है।
मेष राशि- इस राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। आपके सारे काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक से धन की प्राप्ति होने के प्रबल आसार हैं।
कर्क राशि- इस राशि वालों को धन लाभ होने के विशेष योग बनेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। इनकम में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि- धन में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। इस राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ग्रहण शुभ है। यात्रा से अच्छा धन प्राप्त होगा। योजनाएं सफल होंगी।
