Solar Eclipse 2023 Date: साल 2023 का पहला ग्रहण होगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण। जो 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगने जा रहा है। ये ग्रहण दक्षिण/पूर्वी एशिया, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया और हिंद महासागर में दिखाई देगा। इस संकर सूर्य ग्रहण की शुरुआत 20 अप्रैल की सुबह 7 बजकर 5 से हो जाएगी और इसकी समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। इस ग्रहण का सीधा असर मेष, तुला, कर्क और मकर राशि के लोगों पर पड़ेगा। जानिए सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी डिटेल।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल गुरुवार के दिन लगेगा
सूर्य ग्रहण 2023: तिथि, समय और स्थान (Solar Eclipse 2023 Date And Time)
सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगेगा। इसकी शुरुआत सुबह 7 बजकर 5 मिनट से ही हो जाएगी। वहीं समाप्ति दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। ये ग्रहण दक्षिण एशिया, प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण 2023 सूतक टाइम (Solar Eclipse 2023 Sutak Time)
20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण अपने देश में दृष्टिगोचर हो।
हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या है (What Is Hybrid Solar Eclipse)
संकर सूर्य ग्रहण को ही अंग्रेजी में हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहते हैं। हाईब्रिड सूर्य ग्रहण आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण होता है। जानकारी अनुसार ऐसा ग्रहण 100 साल में एक बार लगता है। इस सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सेकंड के लिए एक आसमान में वलय यानी रिंग जैसी आकृति बनती प्रतीत होती है। जिस कारण इस ग्रहण को ‘अग्नि का वलय’ या रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। संकर सूर्य ग्रहण को देखना एक रोमांचक और आश्चर्यजनक अनुभव होता है।
सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव (Solar Eclipse Effects On Zodiac Sign)
20 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण का असर मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। इसके साथ ही वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले की लाइफ में परिवर्तन देखने को मिलेंगे। एक मिनट के लिए ग्रहण अपने चरम पर होगा।
