Sita Navami 2026: हिंदू परंपरा के अनुसार, प्रतिवर्ष वैखाख माह के शुक्लपक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन जनकनंदिनी माता सीता का जन्म हुआ था। इसी वजह से इस खास तिथि को सीता नवमी या जानकी जयंती के नाम से जाना जाता है। इस विशेष दिन पर माता जानकी की विधिवत पूजा करना शुभ माना गया है। कहते हैं इस दिन सीता माता की पूजा करने से साधक के सारे दुख दूर होते हैं और सुहागिनों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। तो इस साल सीता नवमी कब है, इसकी डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। आइए सीता नवमी कब है और कैसे मनाई जाती है, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। सीता नवमी 2026 की डेट, मुहूर्त और पूजा विधि आप यहां से विस्तार में देख सकते हैं।
सीता नवमी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, सीता नवमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को पड़ता है। इस साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 24 अप्रैल को 19 बजकर 21 मिनट पर शुरू होकर 25 अप्रैल को 18 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, सीता नवमी 25 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा।
सीता नवमी 2026 शुभ मुहूर्त-
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:19 AM से 05:03 AM
- अभिजित मुहूर्त- 11:53 AM से 12:46
- विजय मुहूर्त - 14:30 PM से 15:23 PM
- सायाह्न सन्ध्या- 18:53 PM से 19:58 PM
- गोधूलि मुहूर्त- 18:51 PM से 19:13 PM
- अमृत काल- 18:29 PM से 20:04 PM
- रवि योग- पूरे दिन
सीता नवमी पूजन विधि-
सीता नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद व्रत और पूजा का संकल्प लें। एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता सीता और भगवान राम की तस्वीर स्थापित करें। पूजा स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें और माता सीता को सुहाग की सामग्री अर्पित करें। पूजा के दौरान फूल, माला, चावल, रोली, धूप, दीप, फल और मिठाई अर्पित करें। तिल के तेल या शुद्ध घी का दीपक जलाकर आरती करें। अब माता सीता के मंत्रों का 108 बार जाप करें और सीता चालीसा का पाठ करें।
