धन-वैभव के लिए शुक्रवार को करें Mahalaxmi Stotra का पाठ, पैसों से भर जाएगी झोली

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 12, 2023, 06:04 PM IST

Mahalaxmi Stotra Benefits: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की पूजा के लिए खास माना जाता है। इस दिन Mahalaxmi Stotra का पाठ बेहद फलदायी माना गया है।

Mahalaxmi Stotra: हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन, वैभव, ऐश्चर्य, संपदा, समृद्धि का कारक माना जाता है। कहते हैं इनकी पूजा से व्यक्ति को सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्रवार का दिन इनकी पूजा के लिए सबसे विशेष माना जाता है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन ये एक उपाय करने से आपको लाभ मिलेगा। यहां हम बात करने जा रहे हैं महालक्ष्मी स्तोत्र के बारे में। जिसके पाठ बेहद फलदायी माना जाता है।

friday tips

धन-वैभव के लिए शुक्रवार को करें महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति दिन में एक बार महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करता है उसे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। जो दिन में दो बार महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करता है उसे धन और धान्य की प्राप्ति होती है। जो दिन में तीन बार महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करता है उस पर माता महालक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं।

End of Feed