बड़ी धनहानि का सामना कर सकते हैं इन 4 राशियों के लोग, शुक्र-वरुण ने बना लिया है षडाष्टक

Shukra Varun Shadashtak Yog 2026: शुक्र और वरुण एक दूसरे से 150 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दोनों ग्रहों के बीच षडाष्टक योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए दिक्कत पैदा करेगा।

Shukra Varun Shadashtak Yog 2026: 16 सितंबर 2026 की सुबह 12 बजकर 14 मिनट पर शुक्र और वरुण एक दूसरे से 150 डिग्री पर आ गए हैं। इसको रिश्तों, सुख-सुविधाओं, भावनाओं और आर्थिक फैसलों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। इस समय शुक्र तुला राशि में और वरुण यानी नेपच्यून मीन राशि में मौजूद हैं और दोनों ग्रहों के बीच 150 डिग्री का संबंध बन रहा है। ज्योतिष में 6-8 राशि संबंध को षडाष्टक कहा जाता है। शुक्र का संबंध प्रेम, दांपत्य, धन, भौतिक सुख, कला और आकर्षण से है, जबकि वरुण को आधुनिक ज्योतिष में कल्पना, भ्रम, आदर्शवाद, संवेदनशीलता और चीजों को वास्तविकता से अलग तरीके से देखने से जोड़ा जाता है। ऐसे में यह योग वहां असर डाल सकता है जहां व्यक्ति भावना और वास्तविकता के बीच फर्क नहीं कर पाता है।

Shukra Varun Shadashtak Yog 2026 शुक्र और वरुण का षडाष्टक योग किनके लिए अशुभ रहेगा

शुक्र और वरुण का षडाष्टक योग किनके लिए अशुभ रहेगा

क्या होता है शुक्र-वरुण का षडाष्टक संबंध

तुला से मीन राशि 6वीं और मीन से तुला राशि 8वीं पड़ती है। इसी वजह से इन दोनों राशियों में बैठे ग्रहों के बीच 150 डिग्री का संबंध षडाष्टक माना जाता है। ज्योतिषीय भाषा में यह ऐसा ग्रह संबंध है जिसमें दोनों ग्रहों के स्वभाव को आसानी से तालमेल बनाने में परेशानी हो सकती है।

End of Feed