छप्परफाड़ होगी इन 6 राशियों की कमाई, न्यायाधीश के नक्षत्र में पहुंचेंगे धन के दाता

Shukra Pushya Nakshatra Gochar 2026: धन के दाता शुक्र पुष्य नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं। यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

Shukra Pushya Nakshatra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख, वैभव, प्रेम, कला, सौंदर्य, विलासिता और धन का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र किसी राशि या नक्षत्र में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 11 जून 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर दैत्यगुरु शुक्र पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जबकि शुक्र और शनि के बीच मित्रता का संबंध माना जाता है। ऐसे में यह नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति, करियर में प्रगति और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत दे रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में सबसे शुभ और पोषक नक्षत्रों में गिना जाता है। इसका संबंध विकास, स्थिरता, समृद्धि और संरक्षण से माना जाता है। ऐसे में शुक्र का इस नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित हो सकता है।

Shukra Pushya Nakshatra Gochar 2026  शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर

शुक्र करेंगे नक्षत्र गोचर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। ऐसे में शुक्र का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश इस राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों और नए प्रोजेक्ट्स का लाभ मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल रहेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो सकता है। वाहन या संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भी इस दौरान आपके पक्ष में जा सकता है।

End of Feed