Shukra Pradosh Vrat 2023: कब है कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत, जान लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Shukra Pradosh Vrat 2023: हर साल कार्तिक महीन में दीवाली से पहले प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव की उपासना करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कब है कार्तिक मास का पहला प्रदोष व्रत। डेट, शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Shukra Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत के दिन शिव की उपासना करने से साधक की सारी इच्छाएं पूरी होती है। इस बार का प्रदोष व्रत शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस कारण इसे शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जा रहा है। इसी दिन धनतेरस का त्योहार भी है। इस कारण इस दिन का प्रदोष व्रत खास माना जा रहा है। शुक्र प्रदोष व्रत को सुख, समद्धि और सौभाग्य देने वाला माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने से परिवार में सुख, शांति और सौभाग्य आता है। आइए जानते हैं कब है शुक्र प्रदोष व्रत। डेट, शुभ मुहूर्त के बारे में।

Pradosh Vrat Date

Pradosh Vrat Date

Shukra Pradosh Vrat Date( शुक्र प्रदोष व्रत डेट)

नवंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत शुक्र प्रदोष का व्रत 10 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। इसी दिन धनतेरस का त्योहार भी है। इस बार कार्तिक माह में शुक्र प्रदोष के दिन दो संयोग एक साथ पड़े हैं। ऐसे में व्रत करने से मां लक्ष्मी की कृपा होगी।

End of Feed