अगले 33 दिन इन 3 राशियों के कटेंगे सुख-समृद्धि में, ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि में रहेंगे वैभव के दाता शुक्र

Shukra Gochar 2026: अगस्त 2026 के पहले दिन यानी आज सुबह-सुबह शुक्र ग्रह ने गोचर किया है। चलिए जानें शुक्र के इस गोचर के समय और आज से राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में।

Shukra Gochar 2026 Date, Time & Effect: शुक्र को बहुत ही शक्तिशाली और महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। जीवन में व्यक्ति को जो भी छोटा-बड़ा सुख मिलता है, उसके पीछे शुक्र ग्रह की खास भूमिका होती है। दरअसल, शुक्र ग्रह को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में धन, प्रेम, लग्जरी लाइफ, कला, सुंदरता, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं का दाता माना गया है। जब कभी भी शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव होता है, तब-तब राशियों के जीवन में परिवर्तन जरूर आता है। ज्योतिष गणना का आकलन करें तो आज अगस्त 2026 के पहले दिन शुक्र ग्रह का गोचर हुआ है। इस गोचर के समय, महत्व और प्रभाव के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

शुक्र गोचर 2026, शुक्र गोचर का प्रभाव

इन 3 राशियों के जीवन में शुक्र गोचर से बढ़ेंगी खुशियां

शुक्र गोचर का समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 अगस्त 2026 यानी आज वैभव के दाता ग्रह शुक्र ने कन्या राशि में गोचर किया है, जिसके स्वामी बुध हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार का दर्जा दिया गया है। शुक्र का ये गोचर आज सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर हुआ है। अब 2 सितंबर 2026 तक शुक्र कन्या राशि में ही रहेंगे। इस दिन उनका गोचर दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट के आसपास होगा। ऐसे में 33 दिन तक शुक्र ग्रहों के राजकुमार की राशि में रहेंगे।

End of Feed