Shukra Gochar 2026: चमक सकती है इन 4 राशियों की किस्मत, शुक्र करने जा रहे सिंह राशि में गोचर

Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई 2026 को शुक्र का सिंह राशि में प्रवेश कैसा रहेगा। जानें शुक्र गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव और जानें किन 4 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, सौंदर्य, कला, विलासिता और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी राशि बदलता है, उसका प्रभाव व्यक्ति के प्रेम संबंधों, करियर, आर्थिक स्थिति और सामाजिक जीवन पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि 4 जुलाई 2026 को होने वाले शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन पर भी लोंगो की नजरें बनी हुई हैं। शुक्र 4 जुलाई को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह गोचर कई लोगों के जीवन में नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों का संकेत माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए शुभ रहेगा ये शुक्र का गोचर? (Venus Transit)

Shukra Gochar 2026

शुक्र का सिंह राशि में गोचर

क्यों है खास है ये गोचर

सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है, जिसका स्वामी सूर्य है। जब शुक्र इस राशि में आते हैं तो व्यक्ति के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और आकर्षण में वृद्धि देखने को मिलती है। यह समय रचनात्मक कार्यों, कला, मनोरंजन, फैशन, मीडिया, अभिनय और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है। इस गोचर से कई लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां, आर्थिक लाभ और सामाजिक पहचान मिलने के योग भी बन सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा 2026 कब से शुरू होगी

मेष राशि

शुक्र का यह गोचर मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें कोई खास व्यक्ति मिल सकता है। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं। निवेश और आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं।

End of Feed