इन 6 कामों पर लग गई रोक, अस्त हो गए धन के दाता; नवरात्रि के बावजूद नहीं होंगे शुभकार्य

Shukra Asta 2026 : धन के दाता शुक्र अस्त हो गए हैं। इस कारण कई कार्यों पर रोक लग गई है। नवरात्रि के बावजूद अब शुभ कार्य शुक्र के अस्त रहते नहीं हो सकेंगे।

Shukra Asta 2026 : शारदीय नवरात्रि के बीच एक बड़ा ज्योतिषीय बदलाव हुआ है। 12 अक्टूबर 2026 को धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र अस्त हो गए हैं। अब शुक्र 29 अक्टूबर को उदय होंगे। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक संस्कारों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होते हैं। इसके साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्यों की खरीदारी या बातचीत शुरू करनी भी शुभ नहीं माना जाता है। खास बात यह है कि शुक्र के अस्त होने की अवधि नवरात्रि के दौरान पड़ रही है। ऐसे में देवी आराधना के बीच शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यों को तय आदि करने का कार्य भी वर्जित रहेगा। हालांकि चातुर्मास होने के कारण शुभ कार्यों को करने पर पहले से ही रोक है।

Shukra Asta 2026   शुक्र अस्त के दौरान कौन से काम नहीं होंगे

शुक्र अस्त के दौरान कौन से काम नहीं होंगे

ज्योतिष में शुक्र को विवाह, लव लाइफ, लग्जरी, वाहन, सौंदर्य और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब शुक्र अस्त होते हैं, तो उनकी शुभ स्थिति कमजोर मानी जाती है। यही वजह है कि हिंदू मुहूर्त परंपरा में शुक्र के अस्त होने पर कुछ खास संस्कारों को टालना ही सही माना जाता है।

End of Feed