Ashutosh Shashank Shekhar: भगवान शिव की स्तुति उन्हें प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय है। कहते हैं शिव स्तुति का पाठ करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। ये स्तुति व्यक्ति के अंदर की खूबियों और गुणों को निखारने का काम करती है। इसके पाठ से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। यदि आप जीवन में सकारात्मकता चाहते हैं तो भगवान शिव की आराधाना इस स्तुति के माध्यम से करनी चाहिए। शिव स्तुति का पाठ प्रति सोमवार करना चाहिए। यहां देखिए शिव स्तुति आशुतोष शशांक शेखर के लिरिक्स।
Shiv Stuti: Ashutosh Shashank Shekhar Chandramauli Lyrics
आशुतोष शशांक शेखर लिरिक्स (Ashutosh Shashank Shekhar Lyrics)
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
निर्विकार ओमकार अविनाशी,
तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता,
शिवम सत्यम सुंदरा ॥
निरंकार स्वरूप कालेश्वर,
महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय,
जटाधार अभयंकरा ॥
शूल पानी त्रिशूल धारी,
औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय,
विश्वनाथ विशम्भरा ॥
नाथ नागेश्वर हरो हर,
पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले,
सदा शिव शिव संकरा ॥
जगत पति अनुरकती भक्ति,
सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब,
जय जयति जगदीश्वरा ॥
जनम जीवन जगत का,
संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन,
जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥
आशुतोष शशांक शेखर,
चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू,
कोटि नमन दिगम्बरा ॥
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
कोटि नमन दिगम्बरा..
शिव स्तुति कैसे करें
शिव स्तुति शुरू करने से पहले भगवान शिव की पूजा करें। उन्हें बेलपत्र, भांग और धतूरा अवश्य चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद पूर्व दिशा की तरफ मुख करके शिव स्तुति करें। आप चाहें तो इसके साथ शिव चालीसा का पाठ भी कर सकते हैं।
