Shiv Aarti: ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 8, 2023, 06:03 PM IST

Shiv Aarti Lyrics In Hindi (Om Jai Shiv Omkara, Swami Jai Shiv Omkara Aarti Lyrics In Hindi): धार्मिक मान्यताओं अनुसार भगवान शिव की कृपा पाने के लिए सोमावार का सबसे अचूक उपाय है उनकी 'ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा' आरती का गुणगान। जानिए शिव जी की आरती के लिरिक्स (Shiv Ji Ki Aarti) और इसे करने के नियम।

Shiv Aarti Lyrics In Hindi: हिंदू धर्म में भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं सभी देवी-देवताओं में महादेव ही ऐसे देव है जिन्हें बड़ी ही सरलता से प्रसन्न किया जा सकता है। इनकी पूजा के नियम भी बेहद सरल होते हैं। शिव जी (Shiv Ji) की कृपा करने का सबसे सरल उपाय माना जाता है उनकी आरती। शिव जी की आरती प्रतिदिन की पूजा में जरूर शामिल करनी चाहिए। अगर रोजाना संभव न हो तो सोमवार के दिन (Somvar Vrat Aarti), मासिक शिवरात्रि (Masik Shivratri) के दिन और सावन सोमवार (Sawan Somvar 2023) में तो जरूर करें। मान्यता है इससे शिव जी की सदैव कृपा बनी रहती है।

shiv ji ki aarti

Shiv Ji Ki Aarti: शिव जी की आरती

How To Do Shiv Aarti (शिव जी की आरती कैसे करें)

भगवान शिव की आरती करने से पहले गणेश जी की आरती करें। शिव जी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाएं और उनकी विधि विधान पूजा करें। इसके बाद भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। फिर शिव जी को भोग लगाएं और अंत में उनकी आरती का गुणगान करें। ध्यान रखें कि आरती के शब्दों का उच्चारण सही होना चाहिए। अब आगे देखिए शिव जी की आरती।

End of Feed