Sheetala Mata Ki Aarti: जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता...बसौड़ा व्रत पर पढ़ें शीतला माता की ये आरती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 15, 2023, 07:40 AM IST

Sheetala Mata Ki Aarti: शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं। व्रत रखने वाले लोग पूजा के समय जरूर करें माता शीतला की आरती।

Sheetala Mata Ki Aarti: बसौड़ा या शीतला अष्टमी देवी शीतला को समर्पित एक लोकप्रिय त्यौहार है। जो इस बार 15 मार्च को मनाया जा रहा है। इस दिन लोग व्रत उपवास कर माता शीतला की विधि विधान पूजा करते हैं। खास बात ये है कि इस व्रत में माता को ताजे खाने नहीं बल्कि बासी खाने का भोग लगाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, देवी शीतला चेचक, फोड़े, फुंसी, खसरा आदि को नियंत्रित करती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए ही लोग शीतला अष्टमी पर माता की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन माता को हलवा, पुआ, पूड़ी, मिठाई, मेवे आदि का भोग लगाया जाता है। मुख्य रूप से इस पर्व में एक दिन पहले बने बासी चावलों का माता को भोग लगाते हैं।

sheetala mata ki aarti (1)

शीतला माता की आरती

कोई भी पूजा बिना आरती के अधूरी मानी जाती है। ऐसे में शीतला अष्टमी के दिन भी माता की पूजा के समय उनकी आरती करना बिल्कुल भी न भूलें। यहां जानें माता शीतला की आरती।

End of Feed