Shardiye Navratri 2022: नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से होगा लाभ, जानें इसके प्रमुख नियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 11:52 AM IST

Durga Sapshati Ke Niyam: इस साल शारदीय नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप इन नवरात्रों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहते हैं तो पहले इसके नियम जरूर जान लीजिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं
  • नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से होगा लाभ
  • जानें, दुर्गा सप्तशती के नियम

Shardiye Navratri 2022: इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 26 सितंबर से हो चूका है और इसका समापन 05 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना से जीवन में चल रही समस्याओं का अंत होता है। नौ दिन की इस अवधि में साधक भूखे-प्यासे रहकर मैय्या रानी की उपासना करते हैं। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के पाठ का भी विशेष महत्व बताया गया है। दुर्गा सप्तशती में माता की आराधना के लिए 13 अध्यायों में 70 मंत्रों का उल्लेख है। ऐसा कहते हैं कि नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके कुछ खास नियमों को ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है।

durga mata

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कैसे करें पाठ की शुरुआत: दुर्गा सप्तशती की पुस्तक को सीधे उठाकर पाठ करने की गलती ना करें। पहले सामने रखी पुस्तक को नमस्कार करें। फिर भगवान गणेश समेत तमाम देवी-देवताओं को प्रणाम करें। इसके बाद ही इसका पाठ शुरू करें।

End of Feed