शारदीय नवरात्र डे 1 की कथा, मंत्र, आरती, मुहुर्त, जानें सुबह और शाम की आरती का समय

Navratri Day 1 Shailputri katha Mantra, Aarti (Navratri Aarti Time Today): आज नवरात्रि का पहला दिन है। आज नवरात्रि के पहले दिन की कथा, मंत्र और आरती आप यहां से देख सकते हैं। साथ ही आज नवरात्रि के सुबह और शाम की आरती का समय भी यहां बताया गया है।

Navratri Day 1 Shailputri katha Mantra, Aarti (Navratri Aarti Time Today): शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। आज पहले दिन पर पूजा के बाद कथा पढ़ी जाती है और इसके बाद मंत्र उच्चारण रखते हैं। इसके बाद आरती भी की जाती है। नवरात्रि के दिनों में आरती भी अच्छे मुहूर्त में की जाती है, जिससे माता रानी की आशीर्वाद बना रहे। यहां से आप माता रानी की आरती का समय जान सकते हैं।

नवरात्रि के पहले दिन सुबह और शाम की आरती का समय (pic credit: canva)

शारदीय नवरात्रि डे 1 की कथा

देवी भागवत पुराण के अनुसार, एक बार प्रजापति दक्ष ने अपने यहां एक विशाल यज्ञ का आयोजन करवाया। जिसमें उन्होंने समस्त देवी-देवताओं को बुलाया, लेकिन भगवान शिव और अपनी पुत्री सती को इसका निमंत्रण नहीं भेजा। भगवान शिव ने देवी सती को यज्ञ में जाने से मना किया, लेकिन माता नहीं मानीं और वे समारोह में चली गईं। देवी सती के पिता ने यज्ञ में सती और भगवान शिव का खूब अपमान किया। जिससे माता को बहुत दुख हुआ और उन्होंने यज्ञ की वेदी में कूदकर अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसके बाद देवी सती ने देवी पार्वती के रूप में जन्म लिया और तपस्या कर महादेव को पति के रूप प्राप्त किया।

End of Feed