Shardiya Navratri 2025: साल 2025 में कब मनाई जाएगी शारदीय नवरात्रि, जानिए डेट और सारी तिथियां

Shardiya Navratri 2025: सनातन परंपरा में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाएगी? आइए यहां जानें साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की डेट और महत्व।

Shardiya Navratri 2025 Date: नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो नवरात्रि और गुप्त और दो प्रत्यक्ष तरीके से मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि प्रत्यक्ष रूप में मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। नवरात्रि के दौरान पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा का विधान है। इसके साथ ही दशमी तिथि के दिन मां का विसर्जन किया जाता है। इसके साथ ही दशमी तिथि के दिन दशहरा भी मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा धरती लोक पर आती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। आइए जानें साल 2025 में शारदीय नवरात्रि कब मनाई जाएगी।

Shardiya Navratri 2025 Date (2025 में शारदीय नवरात्रि कब है)

शारदीय नवरात्रि का त्योहार हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाई जाती है। साल 2025 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 2 अक्तूबर 2025 तक चलेगा।

End of Feed