अध्यात्म

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 में कब है चैत्र नवरात्रि, यहां देखिए नवरात्रि का पूरा कैलेंडर

Chaitra Navratri 2025: साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब होगी और कब समाप्त होगा ये पर्व। यहां नोट करें साल 2025 की चैत्र नवरात्रि की डेट, कलश स्थापना और महत्व के बारे में।

Image

Chaitra Navratri 2025

Chaitra Navratri 2025: सनातन धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत ही खास महत्व है। नवरात्रि का समय मां दुर्गा की उपासना के लिए होता है। नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। दो नवरात्रि गुप्त तरीके से और दो प्रत्यक्ष तरीके से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि और आश्विन नवरात्रि दोनों ही प्रत्यक्ष रूप से मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष रूप से पूजा की जाती है। चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू नव वर्ष की शुरुआत भी होती है। चैत्र नवरात्रि की नवमी के दिन राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब मनाई जाएगी और इसके महत्व के बारे में।

Chaitra Navratri 2025 Kab Hai (साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब है)

चैत्र नवरात्रि का त्योहार हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस तिथि की शुरुआत साल 2025 में 29 मार्च 2025 को सायंकाल 04 बजकर 27 मिनट पर पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा। ऐसे में साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल 2025 तक चलेगा।

Chaitra Navratri 2025 Kalasthapana Muhurat (चैत्र नवरात्रि कलश स्थापना मुहूर्त 2025)

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत साल 2025 में 30 मार्च से होगी। इस दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 12 बजकर 01 मिनट बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

Chaitra Navratri 2025 Date List (चैत्र नवरात्रि की सारी तिथियां 2025)

दिनदेवीवार दिनांक
पहला चैत्र नवरात्रिमां शैलपुत्रीरविवार 30 मार्च 2025
दूसरा चैत्र नवरात्रिमां ब्रह्मचारिणीसोमवार 31 मार्च 2025
तीसरा चैत्र नवरात्रिमां चंद्रघंटामंगलवार 1 अप्रैल 2025
चौथा चैत्र नवरात्रि मां कूष्मांडाबुधवार 02 अप्रैल 2025
पांचवां चैत्र नवरात्रि मां स्कंदमातागुरुवार 3 अप्रैल 2025
छठा चैत्र नवरात्रिमां कात्यायनी शुक्रवार 4 अप्रैल 2025
सातवां चैत्र नवरात्रि मां कालरात्रिशनिवार 5 अप्रैल 2025
अष्टमी चैत्र नवरात्रिमां महागौरीरविवार 6 अप्रैल 2025
नवमी चैत्र नवरात्रि मां सिद्धीदात्रीसोमवार 7 अप्रैल 2025

Chaitra Navratri Importance (चैत्र नवरात्रि महत्व)

शास्त्रों में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि से हिंदू नये साल की शुरुआत होती है। ये पर्व नये वर्ष का आरंभ माना जाता है। नवरात्रि का व्रत शक्ति का प्रतीक माना जाता है। चैत्र नवरात्रि में देवी की उपासना करने से देवी की कृपा सदा अपने साधक पर बनी रहती है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि बहुत खास मानी जाती है। इस नवरात्रि का व्रत करने से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और साधक की हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article