Kanya Puja Me Kya Khilaye: शारदीय नवरात्रि का आज सातवां दिन है। कल और परसों यानी अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने का विधान है। असल में कन्या पूजन के बाद ही व्रत खोला जाता है यानी पारण किया जाता है और माता रानी की विदाई की जाती है। कन्या पूजन के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को भोजन कराया जाता है। इस दिन तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर से माता रानी के प्रिय भोग बनाए जाते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि कन्या पूजन के दिन थाली में क्या-क्या परोसा जाता है और क्या क्या नहीं परोसना चाहिए। साथ ही यहां से जानें कन्या पूजन कैसे की जाती है।
कन्या थाली में क्या क्या परोसें?
1. हलवा
2. पूरी
3. काले चने
4. खीर
5. आलू सब्जी
6. फल और मिठाई
कन्या पूजन में भूलकर भी न शामिल करें ये चीजें-
- बासी भोजन
- बाजार की चीजें
- खट्टी चीजें
- प्याज-लहसुन
- चिप्स और चॉकलेट
कैसे करें कन्या पूजन?
कन्या पूजन करने के लिए सबसे पहले एक दिन पहले ही कन्याओं को घर पर आमंत्रित करें और फिर सभी कन्याओं के पांव को साफ जल, दूध और पुष्प मिश्रित पानी से धोएं। इसके बाद कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद लें। फिर आप सभी कन्याओं को लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाए। श्रद्धा अनुसार कन्याओं को चुनरी भी उढ़ा सकते हैं। अब कन्याओं को भोजन कराएं और जल पिलाएं। फिर कुछ उपहार जरूर दें। आखिर में कन्याों के साथ माता का जयकारा लगवाएं और फिर उनके पैर छुएं।
