Navratri Ashtami Havan Mantra, Vidhi: नवरात्रि हवन मंत्र, जानें अष्टमी के दिन घर पर हवन कैसे करें?

Shardiya Navratri 2025 Havan Mantra, Vidhi: आज नवरात्रि का आठवां दिन है और आज के दिन कई सारी जगहों पर हवन पूजा की जाती है। माता रानी का हवन करते समय कौन से मंत्र पढ़ें जाते हैं और घर पर हवन कैसे किया जाता है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Shardiya Navratri 2025 Havan Mantra, Vidhi: शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के दिन महागौरी माता की अराधना की जाती है। नवरात्र की पूजा हवन के बिना अधूरी मानी जाती है। खासतौर से अष्टमी के मौके पर तो पूजा-पाठ के अलावा हवन करने का भी विधान है। अगर आप भी महाअष्टमी के दिन हवन करना चाहते हैं तो यहां से हवन के मंत्र और विधि देख सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि हवन मंत्र और विधि (pic credit: canva)

इन 5 मंत्रों से 5 बार शुद्ध देसी घी की आहुति दें-

ॐ प्रजापतये स्वाहा।

ॐ इन्द्राय स्वाहा।

ॐ अग्नये स्वाहा।

ॐ सोमाय स्वाहा।

ॐ भूः स्वाहा।

यदि हवन 2 या 2 से अधिक लोग कर रहे हैं तो 1 सदस्य घी की आहुति दे, बाकी सदस्य हवन सामग्री से आहुति दें। ये मंत्र इस प्रकार है-

ऊँ सूर्याय नमः स्वाहा

ऊँ चंद्रयसे स्वाहा

ऊं भौमाय नमः स्वाहा

ऊँ बुधाय नमः स्वाहा

ऊँ गुरवे नमः स्वाहा

ऊँ शुक्राय नमः स्वाहा

ऊँ शनये नमः स्वाहा

ऊँ राहवे नमः स्वाहा

ऊँ केतवे नमः स्वाहा

ब 21 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आहुति दें। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-

End of Feed