Shardiya Navratri 2024 Date And Shubh Muhurat: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस पहले पितृ पक्ष चल रहा होता है। पितृ पक्ष के समाप्त होते ही देवी पक्ष की शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि के दौरान माता रानी पूरे 10 दिन के लिए धरती लोक पर आती हैं। इस समय में व्रत किये जाते हैं और पूरे विधि- विधान के साथ माता रानी की पूजा की जाती है। नवरात्रि का व्रत रखने से साधक पर सदा माता रानी की कृपा बनी रहती है। नवरात्रि में जगह- जगह पर माता के जागरण और कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं इस शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है।
Shardiya Navratri 2024 Date (शारदीय नवरात्रि कब से शुरू है 2024)
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर वर्ष आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। वहीं इस पर्व का समापन दशमी तिथि के दिन होता है। इस साल आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर की सुबह 12 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 4 अक्तूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू होगी और 12 अक्तूबर को समाप्त होगी।
Shardiya Navratri 2024 Kalash sthapana Muhurat (कलश स्थापना मुहूर्त 2024)
इस साल नवरात्रि 3 अक्तूबर से शुरू हो रही है तो कलश स्थापना भी 3 अक्तूबर को ही किया जाएगा। इस दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहने वाला है। आप इन दोनों में से किसी भी मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं।
Shardiya Navratri 2024 Calendar (शारदीय नवरात्रि 2024 कैलेंडर)
| नवरात्रि का पहला दिन | 3 अक्टूबर 2024, मां शैलपुत्री |
| नवरात्रि का दूसरा दिन | 4 अक्टूबर 2024, मां ब्रह्मचारिणी |
| नवरात्रि का तीसरा दिन | 5 अक्टूबर 2024, मां चंद्रघंटा |
| नवरात्रि का चौथा दिन | 6 अक्टूबर 2024, मां कूष्मांडा |
| नवरात्रि का पांचवां दिन | 7 अक्टूबर 2024, मां स्कंदमाता |
| नवरात्रि का छठा दिन | 8 अक्टूबर 2024, मां कात्यायनी |
| नवरात्रि का सातवां दिन | 9 अक्टूबर 2024, मां कालरात्रि |
| नवरात्रि का आठवां दिन | 10 अक्टूबर 2024, मां सिद्धिदात्री |
| नवरात्रि का नौवां दिन | 11 अक्टूबर 2024, मां महागौरी |
| विजयदशमी | 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन |
नवरात्रि में कलश स्थापना का महत्व (Kalash sthapana Importance)
नवरात्रि के समय में कलश स्थापना का खास महत्व है। कलश स्थापना नवरात्रि के पहले दिन की जाती है। इसके बाद नवरात्रि के पूजा की शुरुआत होती है और पूरे नौ दिन तक मां के अलग- अलग रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार घर में कलश स्थापना करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति आती है। इसके साथ ही माता रानी भी प्रसन्न होती हैं। कलश स्थापना करने से नवरात्रि की पूजा पूर्ण मानी जाती है।
