Shardiya Navratri 2023 Kab Hai: देवी के सभी भक्त शारदीय नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल की नवरात्रि शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान देवी मां के मंदिरों और घरों में माता रानी की पूजा की जाती है। शुभ नवरात्रि के अवसर पर माता रानी की चौकी, जगराता, कन्या पूजा और गरबा का भी आयोजन किया जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तक चलती है। दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन किया जाता है। आइए जानते हैं इस बार नवरात्रि कब से शुरू हो रही है।
Shardiya Navratri 2023
शारदीय नवरात्रि डेट ( Shardiya Navratri 2023 Date)
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन होती है। इस बार नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर को होगा। 24 को ही विजय दशमी मनाई जाएगी और दुर्गा माता का विसर्जन भी इस दिन होगा। आइए जानते हैं नवरात्रि के सभी तिथियों के बारे में।
नवरात्रि तिथि
| 15 अक्टूबर 2023 | प्रथम | मां शैलपुत्री |
| 16 अक्टूबर 2023 | दूसरा | मां ब्रह्मचारिणी |
| 17 अक्टूबर 2023 | तीसरा | मां चंद्रघंटा |
| 18 अक्टूबर 2023 | चतुर्थी | मां कुष्मांडा |
| 19 अक्टूबर 2023 | पंचमी | मां स्कंदमाता |
| 20 अक्टूबर 2023 | षष्ठी | मां कात्यायनी |
| 21 अक्टूबर 2023 | सप्तमी | मां कालरात्रि |
| 22 अक्टूबर 2023 | अष्टमी | मां महागौरी |
| 23 अक्टूबर 2023 | नवमी | मां सिद्धिदात्री |
| 24 अक्टूबर 2023 | दशमी ( विजय दशमी) | दशमी तिथि |
नवरात्रि 2023 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना का शुभ काल आरंभ- 15 अक्टूबर 2023 सुबह 11:44 बजेकलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, समापन- 15 अक्टूबर 2023 दोपहर 12:30 बजे तक।
शारदीय नवरात्रि 2023 आरंभ तिथि - 15 अक्टूबर, 2023
