Shardiya Navratri 2023 Date: शारदीय नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दौरान लोग देवी दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए रीति-रिवाज (Shardiya navratri 20223) के अनुसार पूजा और उपवास करते हैं। मां दुर्गा के भक्त नौ दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर उनकी पूजा करते हैं। हर दिन का एक अलग रंग और मतलब होता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के हर दिन के लिए देवी को कुछ खास रंग पसंद होते हैं। मां को इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना पसंद है। आइए जानते हैं नवरात्रि के नौ दिनों तक किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
Shardiya Navratri 2023
कब से शुरू है नवरात्रि ( Shardiya Navratri 2023 Date)
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां दुर्गा की पूजा का त्योहार साल में चार बार मनाया जाता है। इसमें दो गुप्त नवरात्र और दो चैत्र और शारदीय नवरात्र होते हैं। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। इस बार रविवार, 15 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि शुरू होगी। 23 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी। 24 अक्टूबर को विजयादशमी या दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।नवरात्रि में नौ दिन किस रंग के कपड़े पहने
पहले दिन
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि शैल पुत्री की मां को पीला रंग बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इससे भाग्योदय होगा।
दूसरे दिन
नवरात्रि का दूसरा दिन - ब्रह्मचारिणी माता का होता है। देवी मां के पवित्र स्वरूप को हरा रंग अत्यंत प्रिय है। अगर आप पूरे दिन को अच्छा बनाना चाहते हैं तो इस दिन हरे रंग का वस्त्र धारण करें।
तीसरे दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरूप की पूजा की जाती है। देवी मां को ग्रे रंग अत्यंत प्रिय है। आप ग्रे रंग के वस्त्र पहनकर इस दिन माता रानी की पूजा कर सकते हैं।
चौथे दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। अगर आप नारंगी रंग के कपड़े पहनकर पूजा में बैठेंगे तो मां कुष्मांडा प्रसन्न होंगी।
पांचवें दिन
नवरात्रि पर्व के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां की पूजा करते समय आपको सफेद कपड़े पहनने चाहिए।
छठवें दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। कात्यायनी मां को लाल रंग बहुत प्रिय है। इसलिए इस दिन लोगों को लाल कपड़े पहनकर देवी की पूजा करनी चाहिए।
सातवें दिन
नवरात्रि पर्व के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। इस दिन नीले रंग के कपड़े पहनकर मां कालरात्रि की पूजा करना शुभ माना जाता है।
आठवें दिन
आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। यह रंग मां को बेहद ही प्रिय है।
नौवां दिन
नवरात्रि का नौवां और अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री का दिन है। उन्हें बैंगनी रंग बेहद पसंद है। इस दिन देवी मां पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए इन रंगों का प्रयोग करती हैं।
