Sharad Purnima Kheer Banane ke Niyam: शरद पूर्णिमा इस साल 16 अक्तूबर 2024 को है। ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन आसमान से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन खीर बनाकर खुले आसमान में रखने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खुले आसमान में चंद्रमा की रोशनी में खीर रखना शुभ माना जाता है। इस दिन रात के समय चंद्रमा के नीचे खीर रखें और उस खीर का भोग लगाने के बाद उसको प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। पूर्णिमा की रात चंद्रमा की दूधिया रोशनी धरती को नहलाती है। शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाते समय किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।
Sharad Purnima Kheer Banane ke Niyam (शरद पूर्णिमा की खीर बनाने के नियम)
- शरद पूर्णिमा के दिन खीर बनाते समय गाय के दूध का ही प्रयोग करें।
- इस खीर में गंगाजल या साफ जल ही मिलाएं।
- चांदनी रात में खीर रखने के लिए भूलकर भी प्लास्टिक के बर्तन का प्रयोग ना करें।
- खीर रखने के चांदी के बर्तन या मिट्टी के बर्तन का ही प्रयोग करें।
- शरद पूर्णिमा पर बनाई जानें वाली खीर में केसर और मावे का प्रयोग ना करें।
- इस दिन की खीर में केवल इलायची का ही प्रयोग करना चाहिए।
- शरद पूर्णिमा की खीर को चंद्रमा की रोशनी में बनाना शुभ होता है।
Sharad Purnima Kheer Benefit (शरद पूर्णिमा पर खीर खाने के लाभ)
शास्त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है, इसलिए इसमें औषधि गुण विराजमान होते हैं। शरद पूर्णिमा की खीर को खुले आसमना के नीचे रखने के बाद उसे खाना चाहिए। इस दिन की खीर खाने से चर्म रोग से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खीर का भोग लगाने से और खाने से घर में सदा धन का आगमन होता रहता है।
Sharad Purnima Kheer Importance (शरद पूर्णिमा खीर महत्व)
शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने का खास महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चन्द्र ग्रह मन और औषधि के देवता माने जाते हैं और शरद पूर्णिमा पर ये अपनी सोलह कला से परिपूर्ण होते हैं। इस कारण शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन दूध और चावल की बनी खीर चंद्रमा की रोशनी में रखने से खीर में औषिधी गुण समाहित हो जाते हैं और विषाणु समाप्त हो जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर का सेवन करने से बहुत सारी बीमारियों से मुक्ति मिल जाती है।
