Shaniwar Upay: शनिवार को सफलता पाने के लिए करें ये उपाय,हर काम होगा पूरा

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने से जीवन से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। शनिवार के दिन कुछ उपायों को करने से जीवन में सुख शांति आती है। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Shaniwar Upay: शनिवार का दिन कष्ट निवारण के लिए बहुत ही अच्छा दिन होता है। इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। शनिदेव की पूजा करने से सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। शनिवार के दिन विधि- विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि देव व्यक्ति को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं। ऐसा कहा गया है कि जब शनिदेव किसी से नाराज हो जाते हैं तो व्यक्ति को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही कारण है कि लोग शनिदेव से बहुत डरते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय खोजते रहते हैं। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

shaniwar upay

शनिवार के दिन करें ये उपाय

  • कष्टों को कम करने के लिए सबसे पहले माता काली जी की उपासना करें। इस मंत्र को कम से कम 108 बार पढ़ें।
  • शनि भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त हैं।पीपल के नीचे दीपक जलाकर ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करके उस पीपल की 07 परिक्रमा करें।
  • शिवलिंग पर जल व तिल अर्पित करें।शिव उपासना शनि देव को अत्यंत प्रिय है।
  • पीपल के तले या हनुमान जी के मंदिर में सुंदरकांड का पाठ करने से समस्याओं का समाधान निकलता है।
  • शनिवार को कुत्ते को भोजन कराने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है।।

शनिदेव अपनी पूजा से ज्यादा माता काली,शिव,कृष्ण व हनुमान जी की पूजा से खुश होकर आशीर्वाद देते हैं। इनकी पूजा करने से देवी- देवता भी खुश होते हैं और ग्रह भी प्रसन्न होते हैं। शनिवार को इन उपायों को करने से जीवन में खुशहाली आती है और साधक की सारा काम सफल होता है।

End of Feed