धनतेरस पर शनि बनाएंगे 'शश महापुरुष राजयोग', इन राशियों के लोग होंगे मालामाल!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 07:23 AM IST

Shani Margi 2022: शनि के मार्गी होने का समय इस राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ साबित होने वाला है। करियर में शानदार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि पूरे 141 दिन बाद मार्गी होने जा रहे हैं। 12 जुलाई को ये वक्री अवस्था में गए थे।
  • शनि के मार्गी होने से बेहद ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
  • शश महापुरुष राजयोग व्यक्ति को पूरी दुनिया में मान-सम्मान दिलाता है।

शनि 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन मार्गी होने जा रहे हैं। शनि का ये परिवर्तन बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि शनि पूरे 141 दिन बाद अपनी चाल बदल रहे हैं। खास बात ये है कि शनि मार्गी होकर महापुरुष राजयोग बना रहे हैं। इस योग के चलते मकर राशि वालों के लिए साल 2022 का बचा हुआ समय बेहद शुभ रहेगा। शश महापुरुष राजयोग व्यक्ति को पूरी दुनिया में मान-सम्मान दिलाता है। इस योग में जन्मे बच्चों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।

shani margi 2022

दिवाली से एक दिन पहले शनि हो रहे हैं मार्गी।

धनतेरस 2022 पर शनि मार्गी होंगे (Shani Margi On Dhanteras 2022 )

सभी ग्रहों में से शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि 12 जुलाई 2022 को वक्री अवस्था में चले गए थे और वो अब 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर मकर में ही मार्गी हो जाएंगे।

End of Feed