बढ़ेगी इन 5 राशियों की टेंशन, शनि की चाल करेगी बेहाल

Shani Revati Nakshatra Gochar 2026 : न्यायाधीश शनि ने रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर लिया है। इसका असर आपकी आपकी लाइफ पर क्या पड़ेगा, यह आप अपनी राशि से जान सकते हैं।

Shani Revati Nakshatra Gochar 2026 : न्याय और कर्म के कारक शनि 20 अगस्त 2026 की शाम 7 बजकर 45 मिनट पर वक्री अवस्था में रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश कर चुके हैं। शनि अभी मीन राशि में ही स्थित हैं। यह बदलाव सामान्य नक्षत्र परिवर्तन से थोड़ा अलग है, क्योंकि शनि सीधी चाल से आगे बढ़ने के बजाय वक्री गति में रेवती के दूसरे पद से पीछे लौटकर पहले पद में आए हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार यह बदलाव 20 अगस्त को 7:45 बजे हुआ और शनि 9 अक्टूबर 2026 को फिर उत्तराभाद्रपद के चौथे पद की ओर लौटेंगे।

Shani Revati Nakshatra Gochar 2026  शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या होगा आपके ऊपर असर

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का क्या होगा आपके ऊपर असर

शनि कर्म, अनुशासन, जिम्मेदारी, देरी और न्याय के कारक हैं, जबकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं। रेवती 27वां और अंतिम नक्षत्र है, जिसे यात्रा, मार्गदर्शन, संरक्षण, पूर्णता और किसी चक्र को समाप्त करके आगे बढ़ने से जोड़ा जाता है। वक्री शनि जब इस नक्षत्र के पहले पद में लौटते हैं तो अधूरे काम, पुराने फैसले, रुकी हुई जिम्मेदारियां और पहले की गई गलतियों की दोबारा समीक्षा का संकेत मजबूत हो जाता है।

End of Feed