शनि साढ़े साती से है इन राशि वालों का बुरा हाल, जानिए अगले साल किन राशियों का लगेगा नंबर!

शनि साढ़े साती से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का बुरा हाल है। तो वहीं अब अगले साल कुछ और राशियां शनि साढ़े साती की चपेट में आने वाली हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Shani Sade Sati: वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना गया है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब ढाई साल का समय लग जाता है। वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और 29 मार्च 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के कुंभ राशि में रहते हुए कुंभ समेत मकर और मीन वालों पर शनि साढ़े साती का प्रभाव है। जानिए इन राशि वालों को शनि साढ़े साती से कब मिलेगी मुक्ति और अगले साल किन राशियों पर शुरू होगी शनि की महादशा।

इन राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती

वर्तमान में मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। जिसमें मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का अंतिम चरण है, कुंभ वालों पर दूसरा तो मीन राशि वालों पर अभी पहला ही चरण है।

End of Feed