Shani Rashi Parivartan 2025: शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस समय कुंभ समेत मकर और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती चल रही है। तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि के जातक शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) की चपेट में हैं। कुल मिलाकर पांच राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर है। अभी पूरे साल शनि कुंभ राशि में ही रहेंगे और अगले साल अपनी राशि बदलेंगे। शनि के मीन राशि में जाते ही कुछ राशि वालों को शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या से राहत मिल जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।
Shani Rashi Parivartan 2025
इन्हें मिलेगी शनि साढ़े साती से मुक्ति
29 मार्च 2024 में शनि के राशि बदलते ही मकर राशि वालों को शनि साढ़े साती मुक्ति मिल जाएगी। इसके साथ ही मेष राशि वालों पर साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। तो वहीं कुंभ वालों पर इसका आखिरी चरण तो मीन पर दूसरा चरण शुरू होगा।
इन्हें मिलेगी शनि ढैय्या से मुक्ति
शनि के राशि बदलते ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। तो वहीं सिंह और धनु वालों पर शनि ढैय्या का प्रारंभ हो जाएगा।
शनि को मजबूत करने के उपाय (Shani Ko Majboot Karne Ke Upay)
शनि को मजबूत करने के लिए हर शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। शनि देव के मंदिर में जाकर शनि भगवान की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए साथ ही शनि के बीज मंत्र का सच्चे मन से जाप करना चाहिए। इसके अलावा शनिवार को जरूरतमंदों को दान भी करना चाहिए।
