Shani Sade Sati And Sani Dhaiya 2023: नये साल 2023 में किन पर शनि साढ़े साती रहेगी तो किन पर शनि ढैय्या? इस बारे में हर कोई जानना चाहता है। साथ ही लोगों ने इस बारे में भी सर्च करना शुरू कर दिया है कि किन्हें 2023 में शनि की दशा से मुक्ति मिल जाएगी। तो बता दें नया साल शनि ग्रह के लिहाज से खास रहने वाला है। साल की शुरुआत में ही शनि अपनी प्रिय राशि कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। जिससे कुछ राशि वालों की जिंदगी में खुशियों की बहार आएंगी तो कुछ लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी। हमारे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि शनि 2023 में आपकी राशि पर कैसा प्रभाव डालेंगे।
2023 में शनि की किन राशियों पर रहेगी नजर जानें यहां
सबसे पहले जानें क्या है शनि ग्रह: ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह कहा जाता है। ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देता है। यानी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता है। शनि की दशा साढ़े सात साल की होती है। जिसे शनि साढ़े साती कहते हैं। इसी तरह शनि की एक दशा ढाई साल की भी होती है जिसे शनि ढैय्या कहा जाता है। तुला राशि में शनि उच्च के होते हैं तो मेष में नीच के होते हैं। इसके अलावा ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं।
2023 में शनि की क्या रहेगी चाल (Shani Gochar 2023 Date)
| 2023 में शनि की चाल | तारीख |
| शनि राशि परिवर्तन | 17 जनवरी 2023 में शनि मकर से कुंभ राशि में करेंगे प्रवेश |
| शनि वक्री | 17 जून 2023 में शनि कुंभ राशि में वक्री हो जायेंगे |
| शनि मार्गी | 4 नवंबर 2023 में शनि मार्गी होंगे |
शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2023 राशि अनुसार (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2023 According Zodiac Sings)
| राशि | शनि साढ़े साती | शनि ढैय्या |
| मेष | नहीं | नहीं |
| वृषभ | नहीं | नहीं |
| मिथुन | नहीं | 17 जनवरी 2023 में समाप्त |
| कर्क | नहीं | 17 जनवरी 2023 |
| सिंह | नहीं | नहीं |
| कन्या | नहीं | नहीं |
| तुला | नहीं | 17 जनवरी 2023 में समाप्त |
| वृश्चिक | नहीं | 17 जनवरी 2023 से शुरू |
| धनु | 17 जनवरी 2023 में समाप्त | नहीं |
| मकर | शनि साढ़े साती का आखिरी चरण | नहीं |
| कुंभ | शनि साढ़े साती का दूसरा चरण | नहीं |
| मीन | शनि साढ़े साती का पहला चरण | नहीं |
