Shani Pradosh Vrat 2025 Date And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व होता है। हर महीने में दो बार प्रदोष पड़ता है। जैसे मई के महीने में भी दो बार प्रदोष का व्रत किया जा रहा है। प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इस व्रत को करने से जीवन की सारी दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं। पहला प्रदोष व्रत तो हो गया और अब दूसरे और आखिरी प्रदोष व्रत के डेट को लेकर लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हैं। यहां से आप शनि प्रदोष व्रत के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं।
कब है शनि प्रदोष व्रत 2025?
मई महीने का आखिरी प्रदोष हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई शाम 7:20 मिनट पर शुरू होगा, जो 25 मई 2025 को दोपहर 3:51 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण यह 24 मई को ही शनि प्रदोष व्रत किया जाएगा। चूंकि 24 मई के दिन शनिवार पड़ रहा है इसलिए इस प्रदोष को शनि प्रदोष व्रत कहा जा रहा है।
प्रदोष व्रत 2025 शुभ मुहूर्त-
शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन का मुहूर्त शाम 7:20 मिनट से रात 9:13 मिनट तक रहेगा। बात कहें पारण की तो शनि प्रदोष का पारण समय 25 मई को सुबह 5:26 मिनट पर है।
प्रदोष व्रत के पूजा की विधि-
शनि प्रदोष व्रत के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना है। इसके बाद चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और मां पार्वती की मूर्ति को स्थापित करें। इसके बाद भगवान शिव का अभिषेक करें। अभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, भांग और फूलमाला अर्पित करें। फिर व्रत कथा का पाठ करें। पाठ के बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और उसके बाद खीर और फल का भोग लगाएं। आखिर में प्रसाद ग्रहण करें और लोगों में भी प्रसाद बाटें।
