Shani Parvat: क्या आपके भी हाथ में है ऐसा शनि पर्वत? तो बेहद भाग्यशाली हैं आप!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jan 4, 2023, 01:20 PM IST

Shani Planet In Hand: हाथ में मौजूद शनि पर्वत आपकी करियर लाइफ से लेकर के लव लाइफ तक के राज खोलता है।

मनुष्य के हाथ में कई तरह की रेखाएं होती है इस बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी हथेली के पर्वतों के बारे में सुना है? बता दें हाथ में सभी ग्रहों के पर्वत होते हैं जिन्हें देखकर व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं शनि पर्वत के बारे में। हाथ में मौजूद शनि पर्वत आपके जीवन के कई राज खोलता है। ये बताता है कि आप आर्थिक मामलों में कितने भाग्यशाली हैं और आपका जीवन कैसा बीतेगा।

shani parvat in hand

Shani Parvat In Hand: शनि पर्वत हाथ में कहां होता है?

हाथ में शनि पर्वत कहां होता है (Where Is Shani Parvat In Hand)

ये पर्वत हाथ की बीच वाली उंगली के ठीक नीचे होता है। यानी मध्यमा उंगली के ठीक नीचे वाला स्थान जो हल्का सा उभार लिए होता है उसे ही शनि पर्वत करते हैं। ये हर व्यक्ति के हाथ में मौजूद होता है। शनि पर्वत से ये तक पता चल जाता है कि आपकी कुंडली में शनि की क्या स्थिति चल रही है।

End of Feed