Shani Nakshatra Gochar 2024: अक्टूबर के महीने में शनि का नक्षत्र गोचर, इन राशियों की पलटेगी किस्मत

Shani Nakshatra Gochar 2024: शनिदेव को शास्त्रों में न्याय का देवता माना गया है। ये जातक को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। अक्टूबर के महीने में शनि देव नक्षत्र गोचर करेंगे। आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

Shani Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शास्त्र के अनुसार हर राशि समय- समय पर अपनी राशि बदलते हैं और नक्षत्र बदलते हैं। शनि देव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि देव राशियों और नक्षत्रों में विचरण करते हैं। 3 अक्तूबर को शनि देव शतभिषा नक्षत्र गोचर करेंगे। शनि महाराज 3 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे नक्षत्र बदल लेंगे। इस नक्षत्र में शनि देव 27 दिसंबर तक रहने वाले हैं। शनि के नक्षत्र का असर सारी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। हर राशि पर इसका अच्छा और बुरा असर पड़ता है। शनि देव के शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि के जातक के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को फायदा होगा।

इन राशि वालों को मिलेगा फायदा

मेष राशि

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मेष राशि के जातक को बहुत ही लाभ मिलेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही बिजनेस में भी लाभ देखने को मिलेगा। यदि आप किसी नये काम की तलाश कर रहे हैं तो वो पूरा होगा। अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मेष राशि वालों की सेहत बेहतर हो सकती है।

End of Feed