Shani Margi 2022: शनि 5 जून से वक्री अवस्था में चल रहे हैं और अब 23 अक्टूबर को ये मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होते ही कई राशियों को लाभ मिलेगा। शनि की इस चाल से खासकर उन राशियों को बड़ी राहत मिलेगी जिन पर शनि साढ़े साती या फिर शनि ढैय्या चल रही है। बता दें शनि अभी मकर राशि में गोचर हैं और 17 जनवरी को ये कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। यहां आप जानेंगे शनि के मार्गी होने से किन राशियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
शनि 23 अक्टूबर को मार्गी होने जा रहे हैं।
शनि साढ़े साढ़े साती और शनि ढैय्या 2022 (Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022)
- मिथुन राशि वालों पर अभी शनि ढैय्या चल रही है। शनि के मार्गी होने से आपके कष्ट कुछ कम होंगे। रूके हुए काम बनने शुरू हो जायेंगे।
- तुला राशि वालों पर भी शनि ढैय्या का प्रभाव है। शनि की बदलती चाल आपके कष्टों को कम करने का काम करेगी।
- धनु वालों पर शनि साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको करियर में लाभ प्राप्त होगा।
- मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के मार्गी होने से आपको जीवन के कई क्षेत्र में लाभ मिलने के आसार रहेंगे।
- कुंभ वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण है। शनि के मार्गी अवस्था में आना आपके लिए राहत की खबर है।
शनि राशि परिवर्तन (Shani Rashi Parivartan)
शनि 17 जनवरी 2023 में कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के इस राशि में प्रवेश करते ही मिथुन और तुला वालों को शनि ढैय्या से मुक्ति मिल जायेगी। वहीं कर्क और वृश्चिक जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे। दूसरी तरफ शनि साढ़े साती की बात करें तो शनि के कुंभ राशि में आते ही धनु वालों को इससे मुक्ति मिल जायेगी और मीन राशि के जातक इसकी चपेट में आ जायेंगे।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
