Shani Jayanti 2026: किन चीजों के बिना अधूरी मानी जाती है शनि देव की पूजा, जरूर खरीद लें ये चीजें

Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर लोग शनिदेव को खुश करने के लिए खास पूजा और उपाय करते हैं। अगर आप भी इस दिन पूजा करने वाले हैं, तो पहले जान लीजिए कौन-सी सामग्री सबसे ज्यादा जरूरी है।

Shani Jayanti 2026: इस साल शनि जयंती 16 मई 2026 को मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर शनिदेव की कृपा मिलती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती होती है उनके लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी शनि जयंती पर पूजा करने जा रहे हैं, तो पहले से पूजा सामग्री तैयार रखना जरूरी है।

Shani Jayanti 2026

शनि देव की पूजा

शनिदेव की पूजा में सबसे ज्यादा महत्व

शनिदेव की पूजा में सबसे ज्यादा महत्व सरसों के तेल का होता है। माना जाता है कि तेल चढ़ाने से शनि दोष शांत होता है और जीवन में चल रही रुकावटें कम होने लगती हैं। कई लोग इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक भी जलाते हैं। इसके अलावा तिल के तेल का इस्तेमाल भी शुभ माना जाता है।

End of Feed