इन 3 बर्थ डेट वालों पर शनि रहते हैं मेहरबान, लाइफ में खूब तरक्की करते हैं ये लोग

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 12, 2022, 02:19 PM IST

Numerology: इस मूलांक के लोग मेहनती, बुद्धिमान, धैर्यवान और ईमानदार होते हैं। कभी किसी चीज से घबराते नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि का संबंध मूलांक 8 से माना जाता है
  • मूलांक 8 वाले सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं
  • ये ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं

Numerology Number 8 Connection With Shani Dev: अंक ज्योतिष में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है और हर मूलांक का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। मूलांक 8 की बात करें तो इसका स्वामी शनि ग्रह है। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 और 26 होती है उनका मूलांक 8 माना जाता है। इस मूलांक लोग अत्याधिक मेहनती, ईमानदार और धैर्यवान होते हैं। जिस वजह से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं। इन्हें किस्मत का उतना साथ नहीं मिल पाता। इन्हें लाइफ में जो कुछ भी मिलता है वो इनकी खुद की मेहनत से ही मिलता है।

shani dev

शनि इन मूलांक वालों पर रहते हैं मेहरबान

मूलांक 8 वाले जातक बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। कोई भी काम सोच समझकर करते हैं। इनके दिखावा बिल्कुल भी पंसद नहीं होता। ये बस अपने काम से काम रखते हैं। ये जो सोचते हैं उसे हासिल करके ही दम लेते हैं। कड़ी मेहनत से ये लाइफ में कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इन्हें सफलता अमूमन 30 साल की उम्र के बाद ही मिलती है। इन्हें किसी का सहयोग कम ही प्राप्त हो पाता है।

End of Feed