Rahul Gandhi Horoscope For Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope) के जातक हैं और इस राशि पर अभी शनि की ढैय्या (Shani Dhaiya) चल रही है। ऐसे में राहुल गांधी के लिए लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) काफी मुश्किल हो सकता है। क्योंकि शनि ढैय्या आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट पहुंचाती है। ऐसे में राहुल गांधी को 2023 से लेकर 2025 तक विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए क्या होती है शनि ढैय्या और कैसे करती है ये प्रभावित।
Rahul Gandhi Horoscope For 2024 Lok Sabha Election
क्या है शनि ढैय्या
जब गोचर का शनि चौथे अथवा आठवें भाव में गोचर करता है तब शनि की ढैय्या आरंभ होती है। ये ढाई साल तक रहती है। इसका प्रभाव शनि साढ़े साती की तरह ही पड़ता है। इस समय वृश्चिक के अलावा कर्क वालों पर भी शनि ढैय्या चल रही है। इन दोनों ही राशियों को 29 मार्च 2025 में इस दशा से मुक्ति मिलेगी। जिन लोगों की कुंडली में शनि कमजोर स्थिति में होंगे उन्हें शनि ढैय्या बेहद परेशान करेगी।
शनि ढैय्या का प्रभाव
शनि ढैय्या के समय जीवन में बदलाव अवश्य आता है और यह बदलाव अच्छा या बुरा कैसा भी हो सकता है। ये पूरी तरह से आपकी जन्म कुंडली तय करेगी कि शनि की ये दशा आपके लिए कैसी रहेगी। कुंडली में शनि यदि अशुभ भाव में हैं तो शनि ढैय्या काफी कुछ परेशानियों देगी वहीं अगर शनि शुभ स्थिति में है तो ये लाभ देगी। ज्योतिष विशेषज्ञों अनुसार शनि की ढैय्या अगर बुरी हो तो ये जीवन को बर्बादी की कगार तक पहुंचा सकती है।शनि ढैय्या के उपाय
इस दौरान शनि की चीजों का दान जरूर करें। मंत्र जाप करें। शनि को शांत रखने के लिए शनि के बीज मंत्र का जाप करें। इस दौरान शनि स्तोत्र का पाठ करना लाभदायक होता है।
