Shani Dev Most Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि देव (Shani Dev) कर्मफल दाता हैं। ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जो व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसे शनि अपना आशीर्वाद देते हैं वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है उसे शनि दंड देते हैं। ज्योतिष में 5 ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिन पर शनि की विशेष कृपा रहती है। कहते हैं इन राशियों के लोग शनि के आशीर्वाद से जीवन में खूब तरक्की करते हैं। इन पर शनि की साढ़े साती (Shani Sade Sati) और शनि ढैय्या (Shani Dhaiya) का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। जानिए शनि (Shani) की पसंदीदा ये कौन सी 5 राशियां हैं।
Shani: शनि की सबसे प्रिय राशियों के बारे में क्या जानते हैं आप?
ये हैं शनि देव की सबसे प्रिय राशियां
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि पर शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस राशि स्वामी शुक्र शनि के मित्र ग्रह हैं। इसलिए शनि देव इस राशि के लोगों का कभी बुरा नहीं करते। अगर वृषभ जातकों पर शनि साढ़े साती आती है तो उसका प्रभाव इन पर अधिक समय तक नहीं रहता।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों पर भी शनि देव की विशेष कृपा मानी जाती है। इन पर शनि का दुषप्रभाव नहीं पड़ता। कर्क राशि के लोगों को शनि देव सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं। शनि की कृपा से ये लोग दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की करते हैं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि शनि की सबसे प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। इस राशि में शनि उच्च के होते हैं। इन्हें हर प्रकार की खुशियां प्रदान करते हैं। शनि साढ़े साती या शनि ढैय्या का इन पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ता। तुला जातक शनि की कृपा से जीवन में उच्च पद प्राप्त करते हैं। सफलता इनके कदम चूमती है।
मकर राशि (Capricorn)
शनि मकर राशि के स्वामी ग्रह हैं। इसलिए इस राशि के लोगों पर शनि की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। मकर राशि के जातक शनि के आशीर्वाद से करियर में खूब सफलता अर्जित करते हैं। इनके सारे सपने पूरे होते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि भी शनि की प्रिय राशियों में आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुंभ शनि की ही राशि है। इन जातकों पर आजीवन शनि की कृपा बनी रहती है। ये लोग कड़ी मेहनत से खूब सफलता अर्जित करते हैं। इन्हें अचानक से धन की प्राप्ति के प्रबल आसार रहते हैं।
