Poornima September 2024 : सितंबर के महीने में कब है पूर्णिमा, यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

September Purnima 2024 Kab Hai: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है। पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही महत्व है। आइए जानें सितंबर महीने में पूर्णिमा कब है इसके महत्व के बारे में।

September Purnima 2024 Kab Hai: सितंबर मास की पूर्णिमा को भाद्रपद महीने के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णिमा के दिन पितरों की पूजा और विष्णु भगवान की पूजा का विधान है। सितंबर पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। भादव पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण और लक्ष्मी जी की पूजा करें। पूर्णिमा पर शाम के समय माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और चंद्र देव की पूजा की जाती है। सितंबर पूर्णिमा का व्रत करने से साधक को सौभाग्य और सुख में वृद्धि होती है। इस दिन का व्रत रखने से सारे कष्टों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए जानें सितंबर के मास में पूर्णिमा कब है और इसके महत्व के बारे में।

September Purnima 2024 Kab Hai (सितंबर में पूर्णिमा कब है 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णमा तिथि की शुरुआत 17 सितंबर सुबह 11 :50 पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 18 सितंबर को सुबह 08:10 पर होगा। ऐसे में सितंबर पूर्णिमा का व्रत 17 सितंबर को रखा जाएगा। वहीं भाद्रपद पूर्णिमा 18 सितंबर को मनाई जाएगी।

End of Feed