September Pradosh vrat 2023: जानें किस- किस दिन रखा जाएगा सितंबर में प्रदोष व्रत, क्या है इसकी विधि

September Pradosh vrat 2023: प्रदोष हर महीने में 2 बार पड़ता है। प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। सितंबर में कब- कब पड़ेगा प्रदोष व्रत। किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत। प्रदोष व्रत का महत्व क्या है।

September Pradosh vrat 2023 Date: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का अधिक महत्व है। हर महीने में दो प्रदोष व्रत रखे जाते हैं। प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। प्रदोष व्रतो को त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद का महीना शुरू होने वाला है। इस महीने में अनेक तीज- त्योहार आने वाले हैं। हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार प्रदोष द्वार चंद्र माह के 13वें दिन (त्रयोदशी) को मनाया जाता है। प्रदोष के दिन भगवान शिव की पूजा करने से पाप धुल जाते हैं। इस दिन विधिवत भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। आइए जानते हैं सितंबर में किस- किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

September Pradosh Vrat 2023

September Pradosh Vrat 2023

सितंबर प्रदोष व्रत डेट

सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 12 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। सितंबर महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 27 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से साधक को शुभ फल प्राप्त होता है।

End of Feed