सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत कब है (When is pradosh vrat in September 2025): प्रदोष व्रत को भगवान शिव को समर्पित किया गया है। यह व्रत मास में दो बार आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। आश्विन मास का कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 19 सितंबर को है। यह शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
प्रदोष व्रत डेट सितंबर 2025 में (Pic: Pinterest)
प्रदोष व्रत डेट सितंबर 2025 में
आश्विन मास का कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 सितंबर को रात 23:24 बजे से शुरू होगी। वहीं इसका समापन 19 सितंबर को रात 23:36 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार प्रदोष 19 सितंबर को रखा जाएगा।
19 सितंबर को शुक्र प्रदोष का पूजा मुहूर्त
इस दिन प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम को 18:21 से 20:43 बजे के बीच का रहेगा। इस तरह पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त 02 घंटे 21 मिनट का रहेगा।
बता दें कि प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल साथ-साथ होते हैं, वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है। इस वजह से प्रदोष व्रत की पूजा में शाम का समय सबसे शुभ माना जाता है।
शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व
शुक्रवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत सौन्दर्य, भोग, वैवाहिक सुख तथा धन-सम्पदा देने वाला माना जाता है। वहीं पुराणों में भगवान शिव को समस्त ग्रहों का अधिपति बताया जाता है। इस वजह से शुक्र प्रदोष का व्रत करने से शुक्र ग्रह से सम्बन्धित समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।
