September 2023 Vrat Tyohar: हिंदू पंचाग में भाद्रपद महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में अनेक व्रत,त्योहार मनाये जाते हैं। भाद्रपद को भादव के नाम से भी जाना जाता है। अंग्रेजी महीने के हिसाब से ये महीना सितंबर का होता है। सावन के बाद इस महीने की शुरूआत हो जाती है। हिंदू पंचाग के अनुसार ये हिंदी महीना का छठा महीना होता है। इस महीने को धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल भाद्रपद महीने की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। सितंबर महीने के आरंभ से ही तीज त्योहार शुरू हो जाएंगे। 2 सितंबर कजरी तीज से ही व्रत शुरू हो जाएंगे। इस महीने में ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। आइए जानते हैं सितंबर के महीनें में कौना सा त्योहार व्रत किस दिन रखा जाएगा।
September Festival 2023
सितंबर में होंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार
| 2 सितंबर 2023 | कजरी तीज व्रत |
| 3 सितंबर 2023 | संकष्टी चतुर्थी का व्रत |
| 5 सितंबर 2023 | हल षष्ठी है और शिक्षक दिवस |
| 7 सितंबर 2023 | श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव |
| 8 सितंबर 2023 | गोगा नवमी |
| 10 सितंबर 2023 | अजा एकादशी व्रत |
| 12 सितंबर 2023 | भौम प्रदोष व्रत |
| 13 सितंबर 2023 | मासिक शिवरात्रि त्योहार |
| 14 सितंबर 2023 | भाद्रपद अमावस्या |
| 17 सितंबर 2023 | विश्वकर्मा जयंती और वाराह जयंती |
| 18 सितंबर 2023 | हरितालिका तीज व्रत |
| 19 सितंबर 2023 | गणेश चतुर्थी का त्योहार |
| 20 सितंबर 2023 | ऋषि पंचमी |
| 25 सितंबर 2023 | परिवर्तिनी एकादशी व्रत |
| 27 सितंबर 2023 | प्रदोष व्रत |
| 29 सितंबर 2023 | भाद्रपद पूर्णिमा व्रत |
