Sawan Somwar Puja Vidhi: सावन के आखिरी सोमवार पर ऐसे करें शिव पूजा, जानें सही विधि, मंत्र और कथा

Sawan Somwar Puja Vidhi: सावन के आखिरी सोमवार का व्रत रखने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से मन को शांति मिलती है और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Sawan Somwar Puja Vidhi: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। आज यानी 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। सावन के आखिरी सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस खास मौके पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ किए जाते हैं। अगर आप इस दिन घर पर ही भगवान शिव की पूजा करना चाहते हैं, तो कुछ आसान नियमों के साथ पूजा कर सकते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से मन को शांति मिलती है और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यहां से आप सावन के आखिरी सोमवार की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, व्रत की विधि, पूजा सामग्री, मंत्र, कथा, आरती, उद्यापन की विधि समेत सारी जानकारी ले सकते हैं।

Sawan Somwar Puja Vidhi

सावन सोमवार पूजा विधि (फोटो: AI)

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं और नहाकर स्वच्छ कपड़े पहन लें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करें। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो उसी का अभिषेक करें। इसके बाद महादेव को सफेद चंदन लगाएं और उन्हें भांग, धतूरा, बिल्वपत्र, आंकड़ा आदि चीजें अर्पित करें। फिर भगवान की प्रतिमा के समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें और भगवान शिव की आरती करें। अंत में भगवान को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत वाले दिन सुबह-शाम दोनो समय भगवान शंकर की पूजा करनी है। शाम के समय भगवान शिव की पूजा के बाद व्रत खोल लें। इस समय आप चाहें तो बिना नमक का अन्न भी ग्रहण कर सकते हैं।

End of Feed