Sawan Somwar 2026: सावन का सिर्फ दूसरा सोमवार ही नहीं, तीसरा भी है खास, जानें कारण, तिथि और शुभ मुहूर्त

Sawan Somwar 2026 Importance: सावन 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका दूसरा और तीसरा सोमवार बेहद खास है। चलिए जानें इन दोनों तिथियों के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Sawan Somwar 2026 Date: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस दौरान न सिर्फ भक्तजन महादेव की पूजा करते हैं, बल्कि व्रत भी रखते हैं। खासतौर पर सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को नीलकंठ जी की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। दरअसल, सावन का महीना और सोमवार का दिन दोनों भोलेबाबा को समर्पित हैं। ऐसे में सावन में आने वाले सोमवार का महत्व अपने आप में ओर बढ़ जाता है। साल 2026 में 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन रहेगा, जिस दौरान कुल 4 सोमवार आएंगे। इन 4 सोमवारों में से दूसरा और तीसरा सोमवार बेहद खास है क्योंकि इन दिनों विशेष संयोग बन रहे हैं। आज यहां पर आप इन दोनों सोमवार के दिन के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में ही जानेंगे।

सावन सोमवार 2026 तिथि, सावन के सोमवार कब-कब हैं

सावन के सोमवार कब-कब हैं?

सावन में सोमवार कब-कब हैं?

इस बार सावन 2026 का पहला सोमवार 3 अगस्त को है, जिसके बाद दूसरा 10 अगस्त, तीसरा 17 अगस्त और चौथा 24 अगस्त को है।

End of Feed