Sawan Somwar 2026 Start And End Date: सावन में पड़ रहे हैं 4 सोमवार, जानें व्रत की तिथियां, शुभ मुहूर्त और अचूक उपाय

Sawan Somwar 2026 Start Date And End Date: 30 जुलाई से सावन 2026 की शुरुआत हो गई है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। इस बार सावन में 4 सोमवार हैं, जिनकी तिथि, शुभ मुहूर्त और अचूक उपायों के बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Sawan Somwar 2026 Start And End Date: भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन के महीने का खास महत्व होता है। वैसे तो सावन का हर दिन खास होता है, लेकिन इस महीने आने वाले सोमवार को काफी विशेष माना जाता है। दरअसल, सोमवार का दिन और सावन दोनों ही देवों के देव महादेव को समर्पित हैं। ऐसे में सावन में आने वाले सोमवार के दिन शिव जी की उपासना का महत्व ओर ज्यादा बढ़ जाता है। साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो गई है, जिसका समापन 28 अगस्त को होगा। हालांकि, इस बीच कुल 4 सोमवार पड़ेंगे। आज यहां पर आप सावन सोमवार की तिथियों के साथ-साथ शुभ मुहूर्त और उपायों के बारे में जानेंगे।

सावन 2026, सावन सोमवार 2026 तिथि

सावन 2026 में सोमवार कब-कब हैं?

सावन के सोमवार कब-कब हैं?

इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। पहला सोमवार 3 अगस्त को, दूसरा 10 अगस्त को, तीसरा 17 अगस्त को और चौथा व अंतिम 24 अगस्त 2026 को है। 3 अगस्त 2026 के दिन की शुरुआत श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से होगी, जो कि रात 10:54 बजे पर समाप्त होगी। इसके बाद षष्ठी तिथि रहने वाली है। वहीं, 10 अगस्त की शुरुआत श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि से होगी, जो कि सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि रहने वाली है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि से 17 अगस्त की शुरुआत होगी, जो कि शाम 5 बजे समाप्त होगी। इसके बाद षष्ठी तिथि रहेगी। इसके अलावा 24 अगस्त 2026 के दिन का आरंभ श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से होगा, जो दिनभर रहेगी।

End of Feed