Sawan Somvar Vrat Katha: सावन सोमवार व्रत कथा पढ़ने से हर दुख होगा दूर

Sawan Somvar Vrat Katha In Hindi: आज यानि 28 अगस्त 2023 को सावन का आखिरी सोमवार है। साथ ही आज के दिन प्रदोष व्रत का शुभ संयोग भी बना है। यहां आप जानेंगे सावन सोमवार व्रत की कथा और इसका महत्व।

Sawan Somvar Vrat Katha In Hindi: श्रावण सोमवार व्रत की कथा के अनुसार एक नगर में एक धनी व्यापारी अपने परिवार संग रहता था। उस व्यापारी के पास किसी चीज की कमी नहीं थी। नगर का हर व्यक्ति उसका सम्मान करता था। सबकुछ होने के बाद भी उसके जीवन में किसी एक चीज का अभाव था जिसकी वजह से वो हमेशा चिंता में डूबा रहता था। दरअसल व्यापरी के दुख का कारण था उसकी कोई संतान न होना। उस व्यापारी के मन में यही ख्याल आता था कि उसकी मृत्यु के बाद उसके व्यापार और धन-संपत्ति को कौन संभालेगा। संतान प्राप्ति इच्छा से व्यापारी विधि विधान सोमवार व्रत करता था। शाम के समय व्यापारी शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव के समक्ष घी का दीपक जलाता था।

sawan somvar vrat katha

Sawan Somvar Vrat Katha In Hindi

व्यापारी की भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था देखकर एक दिन माता पार्वती भोलेनाथ से बोलीं- 'हे प्राणनाथ, ये व्यापारी आपका परम भक्त है। कई दिनों से विधि विधान सोमवार व्रत कर रहा है। भगवान, आप इस व्यापारी की मनोकामना पूर्ण करें।'

End of Feed