Sawan Shivratri Vrat 2026: आज है सावन शिवरात्रि, जानिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने का समय, चार प्रहर की पूजा का मुहूर्त, शिव पूजन विधि और पारण टाइम

Sawan Shivratri 2026 Vrat Today: आज 11 अगस्त को सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिस दिन सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। चलिए जानें सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय, 4 प्रहर की पूजा का शुभ मुहूर्त, महादेव की पूजा विधि, शिव मंत्र और व्रत खोलने का समय आदि के बारे में।

Sawan Shivratri 2026 Today: धार्मिक दृष्टि से आज 11 अगस्त 2026 का दिन बेहद खास है। आज श्रावण यानी सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है, जिस दिन हर साल सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। साथ ही आज मासिक शिवरात्रि और दूसरा मंगला गौरी व्रत भी है। इस दिन भक्तजन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं। इसके अलावा शिवलिंग पर पवित्र जल अर्पित किया जाता है। इसी दिन कांवड़िए पवित्र नदियों से गंगाजल लाकर अपने आराध्य भोलेबाबा को अर्पित करते हैं, जिसके बाद कठिन कांवड़ यात्रा पूरी होती है।

आज है सावन शिवरात्रि 2026, सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का समय

आज सावन शिवरात्रि का जल कब चढ़ेगा?

मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन सच्चे मन से तप करने से पापों का नाश होता है और जीवन में आ रही परेशानियां दूर होती हैं। यदि आपने भी आज सावन शिवरात्रि का व्रत रखा है या शिवलिंग पर जल चढ़ाने वाले हैं तो सबसे पहले इस दिन के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, शिव जी के मंत्र और उपवास के पारण का समय जान लें।

End of Feed