Shivratri 2023 Date: सावन शिवरात्रि कब है 2023? जानिए सही डेट और मुहूर्त

Sawan Shivratri 2023 July Date: सावन की शिवरात्रि का शिव भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिव का जलाभिषेक (Sawan Shivratri 2023 Jal Date) करने के लिए शिवरात्रि का दिन बेहद शुभ माना जाता है। तभी तो ज्यादातर कावड़िए भी इसी दिन कावड़ जल चढ़ाते हैं। जानिए जुलाई में शिवरात्रि कब है (Shivratri Kab Hai) और जल चढ़ाने का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त।

Shivratri 2023 July Date: शिवरात्रि का त्योहार हिंदू पंचांग अनुसार हर महीने कृष्ण पक्ष के 14वें दिन मनाया जाता है। लेकिन फाल्गुन और श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। सावन महीना 4 जुलाई से लग गया है। ऐसे में अब शिव भक्तों को सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri Kab Hai 2023) का इंतजार है। बता दें इस बार सावन में दो शिवरात्रि पड़ेंगी। सावन की पहली शिवरात्रि जुलाई में ही पड़ेगी तो दूसरी शिवरात्रि अगस्त में आएगी। ये सावन अधिकमास वाली शिवरात्रि (Adhik Maas Ki Shivratri 2023) होगी। अब जानिए सावन शिवरात्रि की डेट और टाइम (Sawan Shivratri 2023 Date And Time)।

सावन शिवरात्रि 2023 डेट (Sawan Shivratri 2023 Date And Time)

शिवरात्रि का त्योहार हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी को पड़ता है। इस साल श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि 15 जुलाई की रात 8 बजकर 32 मिनट पर लग जाएगी और इसकी समाप्ति 16 जुलाई की रात 10 बजकर 8 मिनट पर होगी। ऐसे में श्रावण शिवरात्रि का पर्व 15 जुलाई को मनाया जाएगा। आगे देखिए सावन शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त।

End of Feed